मुजफ्फर नगर, मार्च 27 -- मुजफ्फरनगर। राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में अनुशासन और व्यवस्थाओं का जायजा लेने जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर जिला जज दिव्या भार्गव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सतेंद्र चौधरी और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल समेत वरिष्ठ न्यायिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने वहां निरुद्ध किशोरों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही पूर्व में दिए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा और जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं को परखा गया। इस अवसर पर संस्था प्रभारी मोहित कुमार व समस्त स्टाफ मुस्तैद मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.