मथुरा, मई 13 -- मथुरा, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के तत्वावधान में डीएलएड द्वितीय व चतुर्थ सेमिस्टर की परीक्षा का आयोजन बुधवार को 10 परीक्षा केन्द्रों पर होगा। जिसमें 3910 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने चार सेक्टर मजिस्ट्रेट व 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। इस परीक्षा की निगरानी के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह परीक्षा शहर के वीडीपी राजकीय इंटर कालेज, सुभाष इंटर कालेज, लक्ष्मण प्रसाद चतुर्वेद आर्य कन्या इंटर कालेज, सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कालेज, केआर इंटर कालेज, केआर गर्ल्स इंटर कालेज, चमेली देवी गर्ल्स इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, जवाहर इंटर कालेज को पर...