बलिया, जनवरी 28 -- बलिया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों को जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री जनता सेवा बस योजना (ग्रामीण) शुरू की है। इसके तहत जनपद में फिलहाल सात बसों का संचालन हो रहा है। इनमें बलिया डिपो से तीन तथा बेल्थरारोड डिपो की चार बसें शामिल हैं। इस योजना में साधारण रोडवेज बसों की तुलना में 20 फीसदी कम किराया लेने का प्राविधान है। इससे ग्रामीण इलाकों के लोगों का सफर सस्ता और सुरक्षित होगा तथा अवैध डग्गामार वाहनों के परिचालन पर रोक लगेगी। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने के लिए परिवहन विभाग की ओर से पहल की गयी है। जनपद के अलग-अलग सात रुटों पर 'मुख्यमंत्री जनता सेवा' के तहत कम किराए वाली बसों का संचालन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण इलाकों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.