जनपद के शिक्षक नई तकनीक और डिजिटल दक्षता से लैस होंगे
गाज़ियाबाद, मई 26 -- गाजियाबाद, वंदना। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला चरण दीक्षा पोर्टल के माध्यम से लाइव कर दिया गया है। इसके तहत प्री-प्राइमरी से लेकर बारहवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को ऑनलाइन मोड में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में शिक्षकों को नई तकनीक, आधुनिक शिक्षण पद्धति और डिजिटल दक्षता से लैस करेंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए यह अभियान चलाया गया है। यह पहल शिक्षकों की कार्यक्षमता को बढ़ाने और उनके डिजिटल कौशल को निखारने पर केंद्रित है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनपद के शिक्षक नामांकन करा रहे हैं। अभी तक जनपद के 250 से अधिक शिक्षक नामांकन करा चुके हैं।
एआरपी विनिता त्यागी का बयान एआरपी विनिता त्यागी ने कहा कि इससे पहले आधुनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.