जनपद के नल सूखे, मोटर भी नहीं उठा रहा पानी, परेशान हैं लोग
संतकबीरनगर, जुलाई 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में पेयजल का संकट गहराने लगा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक नल सूख रहे हैं। मोटर भी पानी नहीं उठा रहा है। लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि जहां पानी आ रहा है वहां लंबी कतार लग रही है। खलीलाबाद शहर से सटे कई मोहल्ले में पानी का संकट गहरा गया है। लोगों की टंकी तक पानी नहीं पहुंच रहा है। नल से भी पानी नहीं आ रहा है। इस कारण तमाम लोगों को तो खरीदकर पानी ले आना पड़ रहा है। कुछ मोहल्लों में रात 12 से तीन बजे के बीच मोटर पानी उठा रहा है तो लोगों की टंकी भर रही है। टंकी भरने में भी दो से तीन घंटे तक का समय लग जा रहा है। मेंहदावल क्षेत्र में तो एसडीएम ने कई गांवों में ट्यूबवेल और पंपिंग सेट के संचालन पर रोक लगा दिया है। यदि बारिश की यही स्थिति रही तो आगे संकट औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.