जनपद के चार सीओ के तबादले
मुजफ्फर नगर, जून 5 -- मुजफ्फरनगर। शासन स्तर से जनपद में तैनात चार सीओ के तबादले गैर जनपद में कर दिए गए है। अन्य जनपदों से चार सीओ को मुजफ्फरनगर में तैनाती दी गई। गुरुवार को शासन स्तर से 206 सीओ के तबादले किए गए है। जनपद से भी चार सीओ को गैर जनपद मे तबादला किया गया है। सीओ ट्रैफिक रविन्द्र प्रताप सिंह का जनपद प्रतापगढ, सीओ फुगाना यतेन्द्र नागर को सहायक पुलिस आयुक्त आगर, सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी का जनपद शाहजहांपुर व सीओ सदर रविशंकर का तबादला गौतमबुद्धनगर जनपद में किया गया है। वही मथुरा से सीओ गुंजन सिंह, लखनऊ से सीओ विनय कुमार द्धिवेदी, कानपुर नगर से सीओ सुभाषचंद्रा व गौतमबुद्धनगर जनपद से सीओ राधा रमण सिंह को जनपद में तैनाती दी गयी है। यह भी पढ़ें- दो सीओ का तबादला, दो नए चार्ज लेंगे जल्द ही चारों सीओ को गैरजनपद के लिए रिलीव कर दिया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.