आजमगढ़, दिसम्बर 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया ब्लाक के बिलारी गांव में संयुक्त विकास आयुक्त रविशंकर राय की उपस्थिति में 46 किसानों को बायो फोर्टीफाइड गेहूं का बीज वितरित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कुपोषण से लड़ने के लिए विशेष प्रजाति के गेहूं की खेती इस साल कृषि वैज्ञानिकों की देखरेख में शुरू की जा रही है। जनपद के किसान 60 हेक्टेयर में इसकी खेती करेंगे। संयुक्त विकास आयुक्त ने कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा का भ्रमण कर वहां की स्थिति जानी। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एलसी वर्मा ने बताया कि क्लस्टर फ्रंट लाइन परियोजना के अंतर्गत बायो फोर्टीफाइड गेहूं के लिए 60 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की फसल लगाई जाएगी। बायो फोर्टीफाइड गेहूं एक ऐसी किस्म है जिसे पोषक तत्वों से भरपूर...