सिद्धार्थ, जुलाई 6 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सत्र 2025-26 में पीजी की कक्षाएं संचालित करने के लिए दो विषयों में छह सीटों पर छात्रों का प्रवेश लिया गया है। यह छात्र यूनिवर्सिटी को थिसिस साइनाफसिस जमा कर दिए हैं। अब यह छात्र गाइड के अंडर में रहते हुए जनपद की हेल्थ केयर डिलेवरी सिस्टम पर शोध करेंगे। इसमें शोध से निकलने वाले रिजल्ट से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का प्रयास होगा। इसमें मेडिकल कॉलेज बड़ी भूमिका निभाएगा。

शोध की प्रक्रिया दरसल, मेडिकल कॉलेज में सत्र 2025-26 से कम्युनिटी मेडिसिन व बायोकेमेस्ट्री विषय में पीजी की कक्षाएं संचालित की गई हैं। इन दोनों विषयों में तीन-तीन सीटों पर छात्रों ने प्रवेश लिया है। कम्युनिटी मेडिसिन विषय में ऑल इंडिया कोटे से दो व स्टेट कोटे से एक छात्र ने ...