बरेली, अगस्त 20 -- गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज सुभाष नगर में मंगलवार को जनपदीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जिले के 10 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मंडल स्तरीय टीमों का चुनाव किया गया। अंडर-14 वर्ग में दिनेश, निशान्त, बादल, अनिकेत, सोफियान, शिवम, राहुल का चयन हुआ। अंडर- 17 वर्ग में शानू आर्या, नारायन पंत, अमन, मोहित, अभय सिंह और शोभित शर्मा का चयन हुआ। वहीं अंडर-19 वर्ग में शिवा प्रजापति, मक्खन, सोहेल, शनि सिंह, रामकरन और अनिकेत कुमार सिंह का चयन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सरदार कवलजीत सिंह ने किया गया। निर्णायक की भूमिका में मोहम्मद आसिफ व उनकी सहयोगी टीम रही। प्रतियोगिता के संचालन में नईम अहमद, कमल तिवारी, मुकुल मोहन त्रिपाठी, ज्ञानेश चंद्र और हरप्रीत सिंह ने सहयोग किया। जिला स...