बलिया, जुलाई 18 -- बलिया, संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जनपदीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसमें जनपद स्तर पर कुल 31 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। अंडर 14, 17 व 19 बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित होने वाली उक्त सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें चयनित खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।कैलेंडर के अनुसार 21 जुलाई से 21 अक्तूबर के मध्य सभी जनपदीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 21 जुलाई को तैराकी, डाइविंग व नेहरू हॉकी, 30 जुलाई को तीरंदाजी, शतरंज, कराटे, राइफल शूटिंग व जिम्नास्टिक, चार अगस्त को हैंडबॉल, टेबल टेनिस व बैडमिंटन, आठ अगस्त को फुटबॉल, कुश्ती व जूडो, 17 अगस्त को बास्केटबाल व मलखम, 29 अगस्त को हॉकी, वॉलीबॉल, भ...