मैनपुरी, दिसम्बर 14 -- जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शहर के प. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 17 दिसंबर को आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक वर्ग के छात्र-छात्राएं कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, दौड़, रिले रेस, गोला, तश्तरी फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, योगासन, पीटी, कुश्ती एवं जूडो में प्रतिभाग करेंगे। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर छात्रों की आयु छह से 11 वर्ष तथा जूनियर स्तर पर 11 से 14 वर्ष होनी चाहिए। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और पीटीआई को निर्देशित किया है कि ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का परिणाम सहित अपने अपने क्षेत्र की विजेता टीमों को स्पोर्ट्स किट के साथ 17 दिसंबर को सुबह नौ बजे स्टेडियम में प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई टीम समय से प्रतिभा...