बलिया, जनवरी 23 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। बेसिक शिक्षा परिषद की दो दिवसीय जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन गुरुवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अन्य अतिथियों के साथ दौड़ को हरी झंडी दिखाई। पहले दिन एथलेटिक्स के अलावा कबड्डी और खो खो की प्रतियोगिताएं हुईं। प्राथमिक बालिका कबड्डी वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में पन्दह ने चिलकहर को 17-07 से पराजित किया। इससे पहले डीएम के साथ सीडीओ ओजस्वी राज और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का ध्वज फहराकर डीएम ने मार्च पास्ट की सलामी ली। खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। अतिथियों के सम्मुख बेलहरी, नवानगर, रसड़ा, हनुमानगंज और सोहांव के छात्र-छात्राओं ने पीटी प्र...