पीलीभीत, अक्टूबर 1 -- पीलीभीत। राजकीय इंटर कालेज पौटा कलां में जनपदीय माध्यमिक क्रिकेट चयन-ट्रायल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी नौ अक्टूबर को मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेने जाएंगे। 14-वर्षीय बालक आयु वर्ग जनपदीय माध्यमिक विद्यालय टीम के चयन के लिए चयन ट्रायल्स राजकीय इंटर कॉलेज पौटा कलां में आयोजित किया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य हामिद अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। चयन ट्रॉयल्स में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत, राजकीय इंटर कॉलेज पौटा कला, प्राथमिक विद्यालय दियूरी, स्टेप अप इंटर कॉलेज अलीगंज, ड्रीम बर्ड स्कूल शाही, शुभम चिल्ड्रन स्कूल प्राथमिक स्कूल कल्याणपुर, ग्रीनवुड जूनियर हाईस्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर के छात्रों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर...