देवरिया, सितम्बर 3 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर में आयोजित होने वाली 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तिथि संशोधित कर दी गई है। अब यह प्रतियोगिता 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विद्यालय परिसर में होगी। पहले यह प्रतियोगिता 28, 29 एवं 30 अक्टूबर को प्रस्तावित थी।विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रतियोगिता के संयोजक कैप्टन संतोष कुमार चौरसिया ने बताया कि राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता प्रयागराज की तिथि में बदलाव किया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अब 27 से 31 अक्टूबर तक होगी। इसी को देखते हुए जनपदीय प्रतियोगिता की पूर्व निर्धारित तिथि में बदलाव किया गया है। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह भी पढ़ें- नगर उत्तर संभाग क...