जनपदस्तरीय दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से
सीतापुर, जून 27 -- सीतापुर, संवाददाता। जनपदस्तरीय दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार से किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय परिसर स्थित बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित ये प्रतियोगिता सुबह आठ बजे से खेली जाएगी। जिसमें अंडर 13, 16, 19 बालक/बालिका, पुरुष/महिला और 40 प्लस श्रेणियों के एकल/युगल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में विजेता/उप विजेता खिलाड़ियों को कुल 61 हजार रुपए का नकद पुरस्कार, मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता के ब्रांड एंबेसडर सागर गुप्ता ने बताया कि इस दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में केवल अपने जनपद सीतापुर के प्रतिभागी ही हिस्सा ले सकते हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि का तौर पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) आयुष चौधरी मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.