अयोध्या, जून 29 -- अयोध्या, संवाददाता। मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मंडलायुक्त ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए अयोध्या, बाराबंकी एवं अमेठी में रैंकिग में सुधार लाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की समीक्षा में मंडलायुक्त ने जनपद सुल्तानपुर को 'बी' श्रेणी में होने पर रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए तथा पाइपलाइन का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाने एवं जहां भी लीकेज अथवा घरों तक पेयजल आपूर्ति में समस्या हो, उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता जल निगम, अयोध्या मंडल के कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए गुणवत्ता एवं प्रगति में ...