बागपत, जुलाई 3 -- बागपत। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की खराब प्रगति सामने आई है। समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना का शत प्रतिशत भुगतान नहीं किया गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग की रैंक गड़बड़ा गई है। खराब प्रगति पर सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षक और लेखा प्रबंधकों का वेतन रोक दिया है। जिला पंचायत राज विभाग की ओर से जहां सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान शत प्रतिशत भुगतान न करने पर जहां सभी एडीओ पंचायत को नोटिस जारी किया गया था। वहीं 60 ग्राम सचिवों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की थी। अब स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा हुई तो उसमें सभी सीएचसी स्तर से प्रगति खराब मिली है। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को शत प्रतिशत और समय सीमा के अंदर भुगतान नहीं किया गया था। इससे शासन और प्रशासन स्तर से नाराजगी जताई गई। उच्चाधिकारियों के...