फतेहपुर, जुलाई 14 -- फतेहपुर, संवाददाता। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए संचालित जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में दोआबा ने प्रयागराज मंडल में दूसरा स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से 10 जुलाई 2026 तक जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर 7440 संस्थागत प्रसव दर्ज किए गए। इनमें से 5616 प्रसूताओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि भेज दी गई है। 75 फीसदी भुगतान के साथ दोआबा मंडल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। मंडलीय समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार प्रतापगढ़ 78.65 फीसदी भुगतान के साथ पहले स्थान पर है। फतेहपुर के बाद कौशाम्बी 74 फीसदी भुगतान के साथ तीसरे और प्रयागराज 70 फीसदी भुगतान के साथ चौथे स्थान पर है। योजना की बेहतरी के लिए शासन स्तर से नियमित समीक्षा और मानिटरिंग की जा रही है जिससे स...