मुजफ्फरपुर, मई 28 -- साहेबगंज। सीएचसी के जननी वार्ड में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। हुस्सेपुर दोबंधा निवासी पवन कुमार पासवान ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बुधवार को पत्नी नेहा कुमारी को जननी वार्ड में भर्ती कराया। ड्यूटी पर कार्यरत जीएनएम ममता कुमारी एवं एएनएम बेबी कुमारी ने बताया कि बच्चा उल्टा है। प्रसव कराने के लिए तीन हजार रुपए जमा कीजिए, नहीं तो रेफर कर दिया जाएगा। इसी दौरान सामान्य तरीके से प्रसव हो गया। बावजूद दोनों पैसे के लिए दबाव बनाती रही। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गणेश कुमार गौतम ने बताया कि शुक्रवार को जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...