जननायक चंद्रशेखर विवि का आठवां दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को
बलिया, जून 18 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जननायक चन्द्रशेखर विश्वाविद्यालय का अष्टम दीक्षान्त समारोह 29 जुलाई को होगा। विवि की कुलाधिपति तथा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इसकी अध्यक्षता करेंगी। दीक्षान्त के सफल आयोजन के लिए कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देश पर कुलसचिव एसएल पाल ने कोर समिति, स्वागत समिति, स्मारिका मुद्रण समिति, शोभायात्रा समिति, उत्तरीय एवं पगड़ी वितरण समिति, अनुशासन समिति आदि कई समितियों का गठन किया है। इन समितियों में विवि परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राध्यापक, प्राचार्य, संकायाध्यक्ष के साथ ही विवि के कर्मचारी भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- मुक्त विवि का 21वां दीक्षांत समारोह 17 जुलाई कोदीक्षोत्सव का आयोजन दीक्षान्त के पहले दीक्षोत्सव का भी आयोजन होगा। विवि के गोद लिए हुए गांवों के प्राथमिक विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.