नवादा, फरवरी 4 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्य सरकार ने किसानों को प्रति वर्ष 03 हजार रुपए की अतिरिक्त प्रत्यक्ष आय सहायता देने की घोषणा की है, जिससे जिले के किसान फूले नहीं समा रहे हैं। यह केंद्र की पीएम-किसान योजना के 06 हजार रुपए के अतिरिक्त होगी। इस प्रकार, नवादा के किसानों को भी अब कुल 09 हजार रुपए सालाना मिलेंगे। यह योजना निश्चित रूप से किसानों के लिए बेहद कारगर साबित होगी। उन्हें खाद और बीज जैसी जरूरतों की पूर्ति के लिए अब साहुकारों अथवा सूदखोरों की बाट नहीं जोहनी पड़ेगी। आधुनिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए चौथे कृषि रोडमैप पर जिस शिद्दत से ध्यान केंद्रित किया गया है, वह जिले के किसानों की आगे की राह बेहद आसान करने वाली साबित होगी, ऐसा खेतिहरों को भी लग रहा है। यूं तो जिले के वारिसलीगंज में चीनी मिल का ...