मधुबनी, जनवरी 24 -- मधुबनी, निज संवाददाता। सामाजिक कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सिर्फ एक राजनेता नहीं बल्कि गरीबों, पिछड़ों और वंचित समाज की सशक्त आवाज थे। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और हमेशा समाज के सबसे कमजोर वर्ग के साथ खड़े रहे। मंत्री यह बातें नगर निगम के विवाह भवन में शनिवार को आयोजित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोह में कहीं। विधायक पंकज मिश्रा सहित जदयू के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे। सभी ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। विधायक ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। वे दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे, एक बार उपमुख्यमंत्र...