जहानाबाद, मार्च 28 -- अरवल, निज संवाददाता। जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर कर्पूरी पार्क बनाने को लेकर शनिवार को अतिपिछड़ा एकता मंच की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए शेषनाग ठाकुर ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय अरवल के ठीक पीछे तत्कालीन जिला प्रभारी मंत्री हरि सहनी के द्वारा पार्क बनाने की घोषणा की गयी थी। लेकिन उक्त जमीन को जिला प्रशासन के द्वारा अटल कला भवन बनाने के लिए चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी पार्क के लिए प्रस्तावित स्थल पर अटल कला भवन बनाने के प्रस्ताव का अति पिछड़ा मंच विरोध करेगा। इसको लेकर 15 अप्रैल को उक्त जमीन के पास धरना दिया जाएगा। बैठक में मंच के कामेश्वर ठाकुर, अजय विश्वकर्मा, डॉ भूषण चंद्रवंशी, मुन्ना कुमार झपसी चौधरी, बिमल ठाकुर, रामचन्द्र गुप्ता, गुड्डू चंद्रवंशी सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...