सासाराम, जनवरी 24 -- रोहतास, एक संवाददाता। प्रखंड के समहुता के सामुदायिक भवन में शनिवार को राष्ट्रीय नाई महासभा के बैनर तले जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रवजलित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय नाई महासभा के अध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर ने की। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...