बरेली, मई 7 -- बरेली। बुधवार को जस्ट राइट फ़ॉर चिल्ड्र्न दिल्ली की सूचना पर काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं और रेलवे चाइल्ड लाइन जंक्शन की टीम ने जननायक एक्सप्रेस से 10 बाल श्रमिक को मुक्त कराया था। बुधवार की देर रात बच्चों के लिए सीडब्ल्यूसी में पेश किया गया। बच्चों के परिवार वाले ना होने के कारण बच्चों के लिए राजकीय बालगृह शाहजहांपुर में शिफ्ट कराया गया। बच्चे मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे। उनको कोई अमृतसर मजदूरी कराने ले जा रहा था। बच्चों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। परिवार वालों के आने पर उनके सुपुर्द किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जननायक एक्सप्रेस से 10 किशोर उतारे, अमृतर जा रहे बाल मजदूरी करने

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...