सहारनपुर, फरवरी 22 -- नानौता के जनता मॉन्टेसरी जूनियर हाईस्कूल में कक्षा 7 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 8 के छात्रों के लिए हर्षोल्लास के साथ विदाई समारोह का आयोजन किया। शनिवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में गीत, नृत्य और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रामभूल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जीवन में अनुशासन और परिश्रम का महत्व बताया। विदाई समारोह में कक्षा सात के छात्र छात्राओं ने कक्षा आठ के छात्रों को गिफ्ट प्रदान किए। रेणु पुंडीर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान प्रधानाचार्य रामभूल सिंह, रेणु पुंडीर, लक्की कुमार, संजय कुमार, रविशा, खुशबू, प्राच...