कौशाम्बी, जुलाई 29 -- बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बुधवार शाम को सयारा सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सत्ता से विदाई बसपा ही करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से निराश है और बदलाव चाहती है। बसपा पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करते हुए जनता के बीच लगातार सक्रिय है। विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बहुजन समाज को अपना परिवार मानती हैं और गरीब, दलित, पिछड़े, वंचित, अल्पसंख्यक समेत सर्वसमाज के सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि समाज हित और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए है। आकाश आनंद की सक्रियता पर उन्होंने कहा कि वह युवाओं...