सीवान, जनवरी 10 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सभागार में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने करीब 80 से अधिक लोगों के मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त परिवाद पत्रों की जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने आवेदकों के कई मामलों में एडीएम, सदर एसडीओ, डीसीएलआर सीवान सदर-महाराजगंज व संबंधित प्रखंड के नामित जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि को मामले को जांच कराने का जिम्मा दिया। जनता दरबार में जमीन से संबंधित अत्यधिक मामले को देखते हुए आवेदनों को सीवान सदर-महाराजगंज के डीसीएलआर को अच्छे तरीके से आए आवेदनों को जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमानुसार उचित कार्रवाई करने को कहा, ताकि मामलों का निस्त...