सीवान, जनवरी 20 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के प्रखंड सभागार में वीडियो बिंदु कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को सबका सम्मान जीवन आसान के तहत जनता से साक्षात्कार कार्यकर्म का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दो दर्जन से अधिक आवेदकों के आवेदन का निपटारा किया गया। बीडीओ बिंदु कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत तीसरे चरण में इज ऑफ लाइफ के तहत जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा, सहकारिता, वितरण एवं भूमि से संबंधित दो दर्जन से अधिक मामलों का निपटारा किया गया। कार्यक्रम में कई आवेदनों का त्वरित निष्पादन हुआ। कई आवेदनों को प्रक्रिया में लाया गया। वहीं कई आवेदनों के आधार पर जांच के लिए पदाधिकारी को अधिकृत किया गया। मौके पर सीओ जितेंद्र पासवान, आरओ मो राशिद हसन, बीईओ राज ...