कौशाम्बी, जून 28 -- नगर पंचायत सिराथू अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद 'भोला यादव' ने रविवार को नगर पंचायत कार्यालय में क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से आए लोगों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर चर्चा की। बैठक में अध्यक्ष ने नागरिकों से अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों, उनकी गुणवत्ता, समस्या तथा अपने व्यवहार को लेकर खुलकर फीडबैक मांगा। बैठक में मौजूद लोगों ने जल निकासी, साफ-सफाई, पेंशन, बिजली सहित अन्य स्थानीय समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया। साथ ही कई वार्डों में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए आवश्यक नए कार्यों की भी मांग रखी। अध्यक्ष ने सभी सुझावों और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। कहा कि नगर पंचायत का विकास और नागरिकों की सुविधाएं उनकी सर्वोच्च प्राथमिकत...