रांची, मई 18 -- मांडर/चान्हो, हिटी। राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को मांडर प्रखंड में तीन महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि किसी भी योजना को धरातल पर उतारने में प्रशासनिक प्रक्रियाओं और समय की आवश्यकता होती है, लेकिन जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करना ही जनप्रतिनिधि की असली पहचान है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी योजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरी होंगी। जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनमें ब्राम्बे सेंट्रल यूनिवर्सिटी से कार्मेल स्कूल तक पीसीसी पथ निर्माण, बरगड़ी स्थित ईसाई कब्रिस्तान की घेराबंदी तथा तिग...