चाईबासा, मई 18 -- नोवामुंडी। विद्युत विभाग की ओर से 20 मई को नोवामुंडी डीवीसी कॉलोनी में जनता शिकायत निवारण शिविर आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सुबह दस बजे से चार बजे तक समय निर्धारित किया गया है। नोवामुंडी विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल एसडीओ शंकर सवैंया ने बिजली उपभोक्ताओं को सूचना जारी कर बताया है कि शिविर में बिल में सुधार, खराब मीटर प्रतिस्थापन, विद्युत विषय में नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि अपडेट कार्य होगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं को शिविर में निर्धारित समय पर आकर लाभ उठाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...