जनता व युवा खुद को ठगा महसूस कर रहे
पलामू, जुलाई 12 -- मेदिनीनगर। भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि झारखंड विकास, सुशासन और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है और सरकार से उसकी उम्मीदें टूट चुकी हैं। राज्य में बुनियादी ढांचे, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कोई ठोस प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। उनके अनुसार कई विकास योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं और उनका लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार देने के वादे भी पूरे नहीं हुए और वे केवल चुनावी घोषणाएं बनकर रह गए हैं। अब उग्र आंदोलन ही विकल्प रह गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.