जनता वैदिक कॉलेज और महावीर विश्वविद्यालय के बीच एमओयू
बागपत, अगस्त 15 -- बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज के कृषि संकाय और महावीर विश्वविद्यालय, मेरठ के कृषि विज्ञान संकाय के बीच कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से सेमिनार, कार्यशाला, प्रशिक्षण एवं शोध कार्यक्रम आयोजित करेंगे। विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव और शोध के बेहतर अवसर मिलेंगे। शिक्षक एवं शोधार्थी आदान-प्रदान के साथ संयुक्त शोध परियोजनाओं और शैक्षणिक संसाधनों के आदान-प्रदान को भी बढ़ावा दिया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर गजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि एमओयू से विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को बेहतर अवसर मिलेंगे और कृषि शिक्षा को आधुनिक तकनीक व व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने में मदद मिलेगी। कॉलेज की ओर से प्रो. गजेन्द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.