सहारनपुर, अगस्त 28 -- नानौता। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में जनता मॉन्टेसरी स्कूल में राखी मेकिंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया। गतिविधि में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और सजावटी सामग्री से आकर्षक राखियां तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी पसंद और कल्पना के अनुसार अलग-अलग डिजाइन की राखियां बनाईं। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें रक्षाबंधन के महत्व की जानकारी दी। प्रधानाचार्य रामभूल सिंह ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों की रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ उनमें आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करती हैं। यह भी पढ़ें- Rampur News: रक्षाबंधन पर स्कूल में बच्चों ने बनाईं आकर्षक राखियां साथ ही भारतीय संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों...