जनता मिलन में उठी 76 शिकायतें
चम्पावत, मई 18 -- योगेश, चम्पावत। चम्पावत में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान 76 समस्याएं उठी। कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम मनीष कुमार ने अन्य शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट में सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम हुआ। खेतीखान निवासी माधवानंद गहतोड़ी ने आवासीय परिसर में दूषित पानी और गंदगी छोड़ने की शिकायत की। हरम निवासी सूरज सिंह ने झुके हुए पेड़ों के बिजली लाइन गिरने, बस्कूनी के कमल किशोर ने किसान सम्मान निधि का लाभ न मिलने, प्रकाश बिष्ट ने एनएच में खुले कलवर्ट से हो रही परेशानी, चौड़ीराय की प्रधान जानकी राय ने गुलदार की दहशत की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.