चम्पावत, फरवरी 16 -- चम्पावत। चम्पावत में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान 83 समस्याएं उठीं। डीएम मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट में सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम हुआ। शिविर में आर्थिक सहायता, आवास, पेयजल, सोलर लाइट, जंगली जानवरों से सुरक्षा, रोजगार, पेंशन आदि समस्याएं उठी। मंच की हीरा देवी ने वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। नाकोट के भवान सिंह व मैरोली के कृष्णानंद ने गोशाला की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...