धनबाद, फरवरी 10 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता शहर की हाउसिंग कॉलोनी स्थित जनता मार्केट की दुकानों की मापी फिर शुरू की गई है। हाउसिंग बोर्ड की ओर से मापी करने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पूर्व में भी दो बार दुकानों की मापी की गई। वर्ष 2017 व 2022 में हुई। अब फिर से मापी शुरू की गई है। दिसंबर महीने में मार्केट तोड़ने का आदेश हाईकोर्ट से एक बार आया। इससे मार्केट के कारोबारियों की बैचेनी बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि दुकान की मापी रुक-रुक की जा रही है। कभी पांच तो कभी सात दुकानों की मापी कर छोड़ दी जा रही है। फिर कुछ दिन के बाद मापी की जा रही है। इससे दुकानों में बैचेनी बढ़ी हुई है। आखिर इस तरह की मापी क्यों की जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि मापी करनी है तो सभी दुकानों की एक साथ क्यों नहीं की जा रही है। पूछे जाने पर बोर्ड के कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.