औरैया, अप्रैल 17 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बा स्थित जनता महाविद्यालय में शुक्रवार से जैविक खेती और जैविक उत्पादों के निर्माण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कृषि विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं को सस्य विज्ञान विभाग द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को पंचगव्य, वीजामृत, जीवामृत, ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र एवं अग्नेयास्त्र जैसे जैविक उत्पाद तैयार करना सिखाया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि इन उत्पादों का उपयोग बीज उपचार, जैविक उर्वरक के रूप में तथा फसलों में चूसक व काटने वाले कीटों के नियंत्रण के लिए प्रभावी रूप से किया जा सकता है। प्रशिक्षकों ने बताया कि इन जैविक विधियों को अपनाकर रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग को कम किया जा सकता है, जिससे न केवल फस...