काशीपुर, मई 4 -- दीप पाठक, काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और लोकसभा प्रत्याशी रहे प्रकाश जोशी ने पांच राज्यों में चुनाव समाप्त होते ही कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़तरी को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने की भी तैयारी है। कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है, जबकि सरकार शराब के शोरूम खोल रही है। सोमवार को कुंडेश्वरी रोड स्थित एक रिसॉर्ट में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने से पहले जोशी ने पत्रकार वार्ता की। यह भी पढ़ें- कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जुलूस निकालाशिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। पर्वतीय क्षेत्रों में 950 स्कूल बंद हो गए हैं, जबकि चार हजार स्कूलों में दस से कम बच्चे पढ़ रहे है...