धनबाद, जुलाई 25 -- जनता मजदूर संघ के विवाद को लेकर फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी की जा रही है। जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा कि वे हाईकोर्ट की ओर से बंद किए गए मुकदमे को दोबारा शुरू (री-ओपन) कराने के लिए लीगल टीम से कानूनी सहयोग ले रहे हैं। जल्द ही हाईकोर्ट में अपील याचिका दायर की जाएगी। शुक्रवार को कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अभिषेक स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उक्त मूल याचिका जनता मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री बच्चा सिंह की ओर से दायर की गई थी। वर्ष 2024 में उनके निधन के बाद न्यायालय में किसी के हाजिर नहीं होने के कारण हाईकोर्ट ने इस मुकदमे को बंद (क्लोज) कर दिया है, इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं आया है।उन्होंने विरोधी गुट के दावों को भ्रामक बताते हुए कहा कि...