रामगढ़, मई 29 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। जनता मजदूर संघ और सयाल प्रबंधन के बीच शुक्रवार को मुद्दों को लेकर बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से पीओ नवनीत कुमार सिंह जनता मजदूर संघ के सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य सुखदेव प्रसाद शामिल हुए। इसके बाद जनता मजदूर संघ की ओर से कोयला मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को परियोजना पदाधिकारी के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया। इसमें सबसे प्रमुख कोलियरी में पानी की घोर किल्लत को बड़ा मुद्दा बताया गया। इस पर परियोजना पदाधिकारी नवनीत कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं का समाधान प्रबंधन प्राथमिकता के आधार पर करेगा। सुखदेव प्रसाद ने कहा कि जनता मजदूर संघ हमेशा मजदूर हितों की रक्षा के प्रति कटिबद्ध है। यह भी पढ़ें- जमसं और उरीमारी प्रबंधन के मुद्दों को लेकर हुई बैठक बैठक में सयाल पर्सनल ऑफिसर नवनीत वर्मा सहित यूनियन की ओ...