बोकारो, मई 3 -- सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के एएडीओसीएम यानी अमलो परियोजना में अंतरराष्ट्रीय मजूर दिवस को जनता मजदूर संघ ने प्रबंधन पर ट्रांसफर-पोस्टिंग में पिक एंड चूज का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि प्रबंधन टेबल ट्रांसफर में बरती गई अनिमितता को दूर करें, अन्यथा चक्का जाम आंदोलन किया जायेगा। प्रदर्शन के बावजूद देर शाम पहले ट्रांसफर को रद्द कर दूसरा पत्र निकला गया जिससे यूनियन सहित कई मजदूरों में रोष है। इस मामले को लेकर परियोजना परियोजना प्रबंधक अंजनी कुमार ने कहा की ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर एक कमेटी गठन की गई है, हम वही किये हैं जो कमेटी का निर्णय हुआ है। इधर, ढोरी क्षेत्रीय सचिव विकास सिंह ने कहा कि पिछले 18 अप्रैल को प्रबंधन की ओर से 25 कर्मचारियों का टेबल ट्रांसफर पिक एंड चूज के आधार पर किया गया है। कहा कि...