लखनऊ, मार्च 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कारनामों से त्रस्त है। भाजपा सरकार झूंठे आंकड़ों से जनता को भ्रमित करती है जबकि सच्चाई यह है कि प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। अपराधी तत्व और दबंग सत्ता के संरक्षण में बेलगाम है। जनता भाजपा की लूट की सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार है। वर्ष 2027 में जनता भाजपा की भ्रष्ट और अराजक सरकार को हटा देगी।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार का कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा झूठा साबित हो चुका है। उन्होंने कहा कि बुधवार को जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र परि...