गया, मई 30 -- अपराध पर लगाम लगाने और जनता का भरोसा जीतने के लिए मगध प्रक्षेत्र की पुलिस अब थानों की चारदीवारी से निकलकर सीधे मोहल्लों में लोगों के बीच पहुंचेगी और उनकी समस्याओं को सुनेगी। आईजी विकास वैभव की पहल पर मगध रेंज के सभी पांचों जिलों में प्रत्येक महीने के पहले शनिवार को पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस दौरान पुलिस के अधिकारी जनता के बीच बैठकर उनकी शिकायतें सुनेंगे, सवालों का जवाब देंगे और स्थानीय समस्याओं के समाधान का रोडमैप तैयार करेंगे। आईजी विकास वैभव ने शनिवार को सभी जिले के एसपी को संवाद गोष्ठी लगाने निर्देश जारी कर दिया है। मगध क्षेत्र के गयाजी, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद और अरवल जिलों के 180 स्थानों का चयन किया गया है। गया जिले में सबसे अधिक 60 थाना और विशेष इकाइयों के क्षेत्रों में पंचायत भवन, विद्यालय, बा...