नोएडा, मई 9 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-तीन स्थित जनता फ्लैट में लगातार दूषित पेयजल की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि हर दूसरे दिन घरों में गंदा और बदबूदार पेयजल पहुंच रहा। इसका इस्तेमाल पीने तो क्या रोजमर्रा के कार्यों में भी नहीं किया जा सकता। लोगों का कहना है कि गंदे पेयजल की आपूर्ति के बाद कई लोगों में पेट दर्द की शिकायत भी की है। सोसाइटी में रहने वाले सत्येंद्र यादव ने बताया कि परिसर में करीब 600 परिवार रहते हैं, लेकिन लोगों की सबसे अहम जरूरत पेयजलकी व्यवस्था ही ठीक नहीं है। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी की पुरानी पाइपलाइन जगह-जगह से लीक हो चुकी है।
पाइपलाइन के मुद्दे पाइपलाइन टूटने के कारण उसमें सीवर का पानी और मिट्टी मिल जाती है, जिससे घरों में गंदा पेयजल पहुंचता है। उन्होंने बताया कि कई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.