पीलीभीत, मई 8 -- पीलीभीत। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार पर तंज सकते हुए कहा कि अमन पंसद इस जिले में दिए जा रहे बयानों से अलग अब जनता प्रचार नहीं बल्कि हिसाब मांग रही है। बंगाल में भाजपा को मिली जीत को सपा जिलाध्यक्ष ने अधूरी जीत बताया। बयान जारी कर सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन सीटों की जिम्मेदारी मिली थी। वहां सात में से केवल तीन पर जीत मिली है। बाकी सीटों पर जनता ने भाजपा को नकार दिया। स्वागत और सत्कार कराए जाने पर भी सपा जिलाध्यक्ष ने सवाल उठाए। कहा कि बयानों से इतर जिले में सौहार्द को बनाए रखने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- बरेली-सितारगंज हाईवे से बढ़ रही जिले की रफ्तार : राज्यमंत्री पिछले दिनों लोनिवि अतिथि गृह में कोतवाल संबंधी दिए गए निर्देशों पर भी तंज किया। इधर गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार...