जनता ने जो विश्वास सौंपा, उस पर खरा उतरना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी: मेयर
रांची, मार्च 19 -- रांची, संवाददाता। रांची मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार समेत सभी 53 वार्डों के नव निर्वाचित पार्षद गुरुवार को समाहरणालय में शपथ ग्रहण के बाद रांची नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने उनका स्वागत किया। मेयर ने निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास उन्हें सौंपा है, उस पर खरा उतरना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही उन्होंने शहर को स्वच्छ, सुंदर व व्यवस्थित बनाने के लिए सभी के सहयोग से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। वहीं, डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने कहा कि निगम के विकास कार्यों में गति लाने व नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। सभी वार्ड पार्षदों ने भी शहर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।निगम प्रशासन व जनप्रतिनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.