लखनऊ, मई 27 -- भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बिजली को लेकर लगातार बयानबाजी पर सपा को घेरा है। उन्होंने पलटवार करते हुए बुधवार को एक्स पर लिखा कि जनता सब देख रही है, कौन काम कर रहा है और कौन सिर्फ़ शब्दों की बिजली चमका रहा है।चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड स्तर पर बिजली उत्पादन, नए सब-स्टेशन, गांव-गांव विद्युतीकरण और करोड़ों उपभोक्ताओं तक निर्बाध बिजली पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। जिन लोगों के शासन में अंधेरा, भ्रष्टाचार और बिजली माफिया फलते-फूलते थे, उन्हें आज विकास की रोशनी चुभ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में काम 'कंधे पर हाथ रख कर फोटो खिंचवाने" से नहीं, बल्कि ज़मीन पर परिणाम देने से होता है। हमारी सरकार संकट के समय राजनीति नहीं, समाधान पर काम करती है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भ...