मऊ, मार्च 11 -- मऊ, संवाददाता। मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों को जनता दर्शन में दस से बारह बजे के बीच लोगों की शिकायतों को सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों एवं कर्मियों को फाइलों का रखरखाव ऑफिस में साफ-सफाई की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने कहा कि जितने भी कमजोर वर्ग से जुड़े विभाग हैं जैसे विधवा पेंशन से संबंधित विभाग, विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन आदि का आवेदन प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी को तत्काल उसका निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने आवेदन में कोई त्रुटि होने पर अधिकारी द्वारा स्वयं रुचि दिखाते हुए त्रुटि को ठीक करा कर लाभार्थी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.